Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदिर के चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दो जख्मी https://ift.tt/3o036Eo

दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव में शनिवार को महावीर मंदिर के चबूतरा बनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक गांव के एक पक्ष के लोगों के द्वारा ट्रैक्टर से मिट्टी गिराया जा रहा था कि दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगा। विरोध इतना तूल पकड़ा की दोनों तरफ से हिंसक झड़प की नौबत आ गई।ऐसे में दोनों तरफ से से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मारपीट में घायल जितेंद्र यादव पिता शिवधर यादव व दूसरे पक्ष से दयाशंकर सिंह यादव पिता स्वर्गीय शिव कुमार सिंह दोनों ग्राम उधपुरा थाना दुर्गावती निवासी बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के मुख्य मार्ग पर महावीर मंदिर के प्रांगण में चबूतरा बनाने के लिए गांव के ही कुछ नव युवकों के द्वारा मिट्टी गिराया जा रहा था की जितेंद्र यादव ने विरोध किया।

जहां दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं विवाद होने के बाद मारपीट में तब्दील हो गया। और एक ही समुदाय के दोनों पक्षों से दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आवेदन मिलते ही दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में इलाज हेतु भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक घायलों का इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Violent clash on two sides, two injured over the construction of the platform of the temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IJVbLv

Post a Comment

0 Comments