Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

26 को 10 बजे तक मूर्ति विसर्जन पर बनी सहमति, लाउडस्पीकर वर्जित, प्रसाद वितरण नहीं होंगे https://ift.tt/2H83C2A

जिला मुख्यालय के बहुदेशीय भवन में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा, पूजा पंडाल से लेकर मूर्ति विसर्जन तक गंभीरता से विचार-विमर्श की गई। गृह विभाग की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार 25 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के लिए तिथि निर्धारित की गई है।

बैठक में समिति के सदस्यों ने विचार रखते हुए कहा कि 25 अक्टूबर को विजयादशमी है। ऐसे में मूर्ति विसर्जन करने की परंपरा नहीं है। मूर्ति विसर्जन की तिथि 26 अक्टूबर को निर्धारित की जाए। इस पर समिति ने सहमति जताई। हालांकि 10:00 बजे तक मूर्ति मूर्ति विसर्जन के लिए समय भी निर्धारित किए गए। वहीं शहरी क्षेत्र में नए मूर्ति पूजा पंडालों के बनाने पर असहमति जताई गई।

बैठक के दौरान पंडालों में जारी की गई गाइडलाइन के अनुपालन के लिए भी हिदायत दी गई। इसके साथ ही कहा गया कि पंडालों में लाउडस्पीकर का उपयोग वर्जित है। इसके अतिरिक्त पूजा पंडालों के आसपास सामुदायिक प्रसाद वितरण पर भी रोक रहेगी।

खास तौर पर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी हिदायत दी गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम जन्मेजय शुक्ल ने की। यहां एसडीपीओ सुनीता कुमारी, भभुआ बीडीओ शशिकांत शर्मा, अंचलाधिकारी तारा प्रकाश के अलावे शहर के के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। बैठक में शांतिपूर्ण व सद्भाव से दुर्गा पूजा आयोजन पर विचार विमर्श किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353s90I

Post a Comment

0 Comments