बिहार विधानसभा चुनाव में आयोग की ओर से लागू की गई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों की उल्लंघन कर रहे राजनीतिक दल के एक वीडियो वैन को प्रशासन ने जब्त कर लिया है।
इस पर बगैर अनुमति के वीडियो एलइडी स्क्रीन लगाए गए थे। जिसके जरिए प्रचार-प्रसार किए जा रहे थे। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि प्रचार वाहन को बैनर पोस्टर के जरिए प्रचार के लिए अनुमति थी। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल व महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रही थी। इस प्रचार वैन पर एलइडी स्क्रीनिंग लगाई गई थी।
यह रामपुर प्रखंड क्षेत्र के सबार चेक पोस्ट पर जब्त हुआ। सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी जन्मेजय शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से कराया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चेक पोस्ट बना कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के क्रम में राष्ट्रीय जनता दल की प्रचार कर रही वाहन चेक पोस्ट पर आई।
जिस में पूछताछ की गई तो पता चला कि एलईडी वीडियो वाहन के लिए अनुमति नहीं थी। यह अनुमति पटना से मिलती है। जबकि स्थानीय स्तर पर वाहन को बैनर पोस्टर से प्रचार किए जाने की अनुमति दी गई थी। वीडियो वाहन को फिलहाल जब्त कर ली गई है। नियम संगत कार्रवाई की जाएगी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31earpZ

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box