Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कारोबारी भाइयों की हत्या का मुख्य आरोपित धराया https://ift.tt/3lTPtVi

कोठी थाना क्षेत्र के कादरपुर गांव से दोहरे हत्या कांड के नामजद अभियुक्त अमरजीत यादव को मैगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मैगरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हत्या, लूट व रंगदारी के मामले में वर्षों से यह फरार चल रहा था। आरोपित कादरपुर गांव का निवासी है। बताते चलें कि पिछले माह आमस थाना क्षेत्र के बनाही गांव के समीप इमामगंज से लौट रहे दो बर्तन व्यवसाई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वह नामजद अभियुक्त बनाया गया था। बनाही गांव के समीप दो बर्तन व्यवसाई की हत्या मामले में अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के प्रतापुर थाना क्षेत्र में हत्या, लूट,रंगदारी, मैगरा थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन को जलाने में इसकी संलिप्ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31mjsh3

Post a Comment

0 Comments