Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज धूप व उमस से लोग परेशान अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत https://ift.tt/3lTPtVi

पिछले 5 दिन से जिले में चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेज धूप रहने के कारण लोग जरुरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि बादलों की आवाजाही होती रह रही है। लेकिन बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही हैं। वहीं, मौसम विभाग के द्वारा पांच दिनों के पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसमें अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बताई गयी है। इस बाबत कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी के मौसम विशेषज्ञ शबाना ने बताया आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना हैं। जबकि तापमान में बढ़ोतरी तथा अपेक्षित आद्रता गिरावट होने का अनुमान है। साथ ही हल्की माध्यम गति की हवा चलने की संभावना रहेगी।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेंटीग्रेट व न्यूनतम तापमान में 25.2 डिग्री सेंटीग्रेट होगी। वहीं, अधिकतम आपेक्षिक आद्रता 74% और न्यूनतम आपेक्षिक आद्रता 36% रहने का अनुमान है। जबकि 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना हैं। साथ ही आने वाले पांच दिन तक बादलों का आसमान में आना जाना लगा रहेगा। तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा तथा बारिश भी हो सकती हैं । उन्होंने कहा मौसम के तापमान में हल्की उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kaGIpJ

Post a Comment

0 Comments