मध्य विद्यालय बीहट को अब पूरे राज्य के लोग बड़े स्क्रीन पर देखे सकेंगे। खासकर के विद्यालय शिक्षा समिति की पहल पर विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के गुर को बिहार के सभी विद्यालयों में दिखाया जाएगा।
हाल में ही विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, शिक्षा समिति सचिव रिंकू कुमारी और विद्यालय शिक्षा समिति के प्रयास से विद्यालय को बेहतर बनाने की जबरदस्त प्रयास को बिहार सरकार ने मॉडल के रूप में लिया है। इसको लेकर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की पहल राज्य परियोजना, बिहार के निदेशक संजय कुमार सिंह के निर्देशन मंगलवार को विद्यालय परिसर में फ़िल्म शूटिंग की गई।
बिहार शिक्षा परियोजना के मीडिया संभाग की 7 सदस्यीय टीम द्वारा विद्यालय परिसर की गतिविधियों का फिल्मांकन किया गया। विद्यालय शिक्षा समिति के साथ-साथ सामुदायिक विकास सहभागिता के सहयोग से विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने हेतु इस विद्यालय की गतिविधियों को पूरे राज्य के विद्यालय की शिक्षा समितियों को दिखाया जाएगा। लगभगत तीन घन्टे की फ़िल्म से बिहार के अन्य विद्यालय की समितियों को बेहतर रूप से काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
एचएम ने कहा-मध्य विद्यालय बीहट के लिए यह साैभाग्य
मौके पर विद्यालय प्रधान ने कहा कि मध्य विद्यालय बीहट के लिए यह सौभाग्य है कि इस विद्यालय की गतिविधियों को बिहार सरकार ने मॉडल के रूप में लिया है। इससे काम करने वाले लोगों का मनोबल का बढ़ा है। समाज की सामूहिक भागीदारी से यह कार्य हो पाया है। विद्यालय की वरीय शिक्षिका अनुपमा सिंह ने कहा कि सरकारी संसाधनों को केंद्र में रखते हुए समाज की भी भागीदारी उतनी ही जरूरी है। इसलिए यह विद्यालय आज इस रूप में आ पाया है।
माैके पर ये लाेग थे माैजूद
मौके पर संकुल समन्वयक रवि कुमार, शिक्षक संजीत कुमार पोद्दार, संगीता कुमारी, पूनम कुमारी, प्रभा, कुमारी नीलम, विभा कुमारी, अभिनव कुमार, विकास कुमार, चन्दन कुमार, संजय कुमार, आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के सचिव गणेश कुमार, बाल रंगमंच के ऋषिकेश कुमार, चन्दन कुमार, अमन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।
चार विद्यालयाें काे फिल्माकंन के लिए किया गया चयनित
फिल्माकंन का संयोजन कर रहे बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के मीडिया सहायक अरुण पहवा कहते हैं कि राज्य परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह द्वारा बिहार के 4 विद्यालयों का चयन फिल्माकंन के लिए किया गया है। जिसमें मध्य विद्यालय बीहट, आदर्श विद्यालय मोहनपुर के अलावे बेतिया, सीतामढ़ी के विद्यालयों का चयन किया गया है ।
फ़िल्म के स्टोरी राइटर और निर्देशक सुमन कुमार कहते हैं कि विद्यालय शिक्षा समिति और समाज के सहयोग से विद्यालय को सुंदर और बेहतर बनाया गया है। राज्य की और शिक्षा समितियां मध्य विद्यालय बीहट के मॉडल को अपनाकर सुंदर काम करे।
इसके लिए विद्यालय की अलग-अलग गतिविधियों को कवर किया गया है। कहा कि राज्य सरकार के लिए यह मॉडल विद्यालय बन चुका है कि गुणवत्तापूर्ण 4 कमरों के लिए मिली राशि के बावजूद भी शिक्षा समिति और प्रधान ने किस रूप में पांचवे कमरे, ग्रील कार्य सहित बेहतर शौचालयों का निर्माण कैसे किया गया है। फिल्माकंन में कैमरामैन के रूप में प्रवीन्द्र कुमार, संजय कुमार, बिट्टू, शुभम सहित अन्य ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jBzZEM

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box