Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बछवाड़ा में टेम्पो चालक से अवैध वसूली के विवाद में दाे पक्षाें में जमकर मारपीट, पांच लोग गंभीर रूप से घायल https://ift.tt/34vAaLt

थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के झमटिया ढाला चौक पर सोमवार की शाम टेम्पू चालक से अवैध वसूली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गया।

ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को इलाज के लिए पीएचसी बछवाड़ा भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूपत से घायल दाे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया। मामलों को लेकर दोनों पक्षों ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

मामले को लेकर रानी एक पंचायत के नारेपुर गांव निवासी राजकुमार का पुत्र चन्दन दास बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर कहा कि मैं टेम्पू चालक हूं। झमटिया ढाला चौक के समीप टेम्पू लगाए हुए थे। नारेपुर गांव निवासी पवित्तर यादव मेरे पास आया और बोला तीन सौ रुपए दो नहीं तो टेम्पू चलाने नहीं देंगे।

जब हम रुपए नहीं दिए तो उसने मेरे साथ गाली ग्लौज करते हुए मेरी जेब से जबरदस्ती रुपए निकाल लिया। मैं टेम्पू गाड़ी छोड़कर मालिक को बुलाकर लाया। जब टेम्पू मालिक नारेपुर गांव निवासी मुकेश यादव ने जब रुपए वापस करने की बात कही तो पवित्तर यादव ने अपने तीन चार सहयोगियों के साथ मारपीट करने लगा।

घायल काे इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया

वहीं दूसरे पक्ष के नारेपुर गांव निवासी भोला यादव ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर कहा कि मैं झमटिया चौक स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी वक्त नारेपुर गांव निवासी मुकेश यादव समेत कुल सात लोग लाठी डंडे, लोहे का रॉड लेकर मेरी दुकान पर आया और सभी मारपीट करने लगा।

जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गया। सभी घायल काे इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेदन प्राप्त हुआ मामले की जांच के बाद मारपीट में शामिल व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d7fLR6

Post a Comment

0 Comments