एबीवीपी ने मंगलवार को जीडी कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व करते हुए एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि आज के समय में युवाओं की अनदेखी राष्ट्र और समाज दोनों के लिए खतरनाक है।
जिस युवा शक्ति के कंधे पर समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण का जिम्मा है, चुनाव के समय उनका यूज़ करके छोड़ दिया जाता है, किंतु इस बार एबीवीपी ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनाव में औंधे मुंह गिराने का काम करेगी । जीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि एबीवीपी ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।
इसी कार्य का फल है कि देश के नामचीन हस्तियां एबीवीपी की प्रारंभिक पाठशाला में शिक्षित होकर उच्च पदों पर आसीन हुए हैं । छात्र-छात्राओं में संस्कार निर्माण का कार्य एबीवीपी अच्छी तरह से करती है । नगर सह मंत्री आदित्य राज व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के अंदर तकनीकी ज्ञान से भी लैस कराता है और जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्हें ऊंचाई प्राप्त करने के लिए मंच प्रदान करता है। ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्रा एबीवीपी से जुड़ रहे हैं।
वही नगर कार्यकारिणी सदस्य अंशु कुमार व कार्यालय मंत्री विवेक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान सफल रहा, जिसमें अधिकांश संख्या में छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की ।
सदस्यता अभियान के बाद विभिन्न कॉलेजों में इकाई गठन कर कॉलेज कैंपस में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नगर एसएफडी प्रमुख वीरू कुमार व नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में एबीवीपी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर एबीवीपी राष्ट्रीय कला मंच जिला प्रमुख राहुल कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार, अजीत कुमार, नितिन, नमन, पिंटू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30F24n4

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box