बछवाड़ा के झमटिया गंगा घाट पर मुण्डन संस्कार कराने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के इंतजार में बैठे नाईयों की आपस में हीं भिड़ंत की नौबत आ पड़ी है। मामले को लेकर नारेपुर पश्चिम निवासी दुखा ठाकुर ने सीओ व बछवाड़ा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत करते हुए कहा है कि कई वर्षों से दर्जनों नाई झमटिया घाट पर श्रद्धालुओं की हजामत कर परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। मगर इधर कुछ दिनों से झमटिया मुहल्ला निवासी शंकर ठाकुर अपने परिवारजनों को साथ बुलाकर दबाव पूर्ण तरीके से मुझे किसी भी श्रद्धालुओं की हजामत बनाने नहीं देता है।
विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है
विरोध करने पर वह समूह बनाकर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है और कहता है बात नहीं मानेगा तो हजामत का सारा सामान छीनकर घाट पर से भगा देंगे। जबकि आरोपित ने बताया कि एक तो कोरोना काल के कारण झमटिया घाट पर श्रद्धालुओं का आना स्वत: कम हो गया है।
बावजूद इसके इक्के दुक्के श्रद्धालु आते भी हैं। इसमें भी मारपीट की नौबत आ जाती है। एक श्रद्धालु पर पांच पांच नाईयों का समूह दौर पड़ता है। ऐसी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को भी परेशानी उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच करते हुए दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए झमटिया घाट पर हो रहे मनमानी पर रोक लगाई जाय।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I7pqf3

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box