भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने जिले के सात बदमाशों को सीसी 3 के तहत बलिया, फुलवरिया और नगर थाना में रोजाना हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। इन बदमाशों को 20 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर तक रोजाना थानों में हाजिरी लगानी होगी।
एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी कार्तिक महतो, विजय महतो व मल्हीपुर निवासी सुनील बिंद को बलिया थाना में और मटिहानी थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी मोहम्मद तनवीर ,रामदिरी महाजी टोला निवासी मनोज सिंह, सैदपुर निवासी मोहम्मद अली को फुलवरिया थाना में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है।
वहीं गढ़पुरा के कनौसी निवासी बलवीर सिंह, फंटूश को उसको नगर थाना में हाजिरी लगानी होगी। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बदमाशों को 2 नवंबर को 4:00 बजे थाना से छोड़ा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jG4oBV

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box