Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

हाथरस की घटना पर रूपनगर में निकाला कैंडल मार्च, कहा- यूपी में भाजपा फेल है https://ift.tt/34vAaLt

बरौनी प्रखण्ड के सिमरिया 2 पंचायत के रूपनगर गांव में हाथरस के सामूहिक बलात्कार में पुलिस व जिला प्रशासन की भूमिका पर विरोध जताते गया । विरोध में मोमबती मार्च का कार्यक्रम किया गया । वार्ड नम्बर 1 से प्रारम्भ होकर शक्र चौक स्थित प्रतिमा के नजदीक सभा मे तब्दील हो गया।

इस अवसर पर मौके पर प्रखण्ड लोक शिक्षा समिति बरौनी के सचिव अशोक कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी जीभ काटी गई, गर्दन की हड्डी तोड़ी गई। पुलिस ने एक सप्ताह तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। सामाजिक दबाव में आकर एफआईआर दर्ज किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र दास ने कहा कि जब मनीषा के घर मीडिया के लोग घर जाकर घटना की जानकारी लेने गए तो उन्हें नही जाने दिया बल्कि उप्र की पुलिस ने बदसलूकी की। जाप के नेता विजेन्द्र कुमार ने कहा जबतक इस देश मे भाजपा सरकार रहेगी।

तबतक कमजोर वर्गों के ऊपर जोर जुल्म अत्याचार होते रहेगा। डॉ विद्यासागर ठाकुर ने कहा कि मनीषा हम शर्मिदा हैं तेरे कातिल अभी जिंदा हैं। मौके पर गंगाधर पासवान, राजद नेता नीतीश कुमार, आनन्द कुमार, राजेश कुमार, भोला पासवान, दिलीप पासवान, चंद्रदेव पासवान, नंदन कुमार, रामेश्वर रजक मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d7Smi4

Post a Comment

0 Comments