Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

एएनएम व वैक्सीन कूरियर को ग्रीन चैनल प्रशिक्षण दिया, प्रभारी ने कहा - स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने की कवायद लगातार जारी है https://ift.tt/33B55Xs

बखरी पीएचसी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय एएनएम एवं अल्टरनेटिव वैक्सीन कुरियर का ग्रीन चैनल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी ने बताया कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने की कवायद लगातार जारी है।

इसी क्रम में सप्ताहिक बैठक के मौके पर ‘आरोग्य दिवस ग्रीन चैनल प्रशिक्षण’ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी क्षेत्रीय नर्स को दवा एवं अन्य सामग्रियों की आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि ग्रीन चैनल के लागू हो जाने से अब नर्सों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को आरोग्य दिवस के दिन सत्र स्थल पर अधिक सामान ढोने से निजात मिलेगी।

साथ ही उन्हें उनके सत्र स्थल पर समय से सभी दवाएं एवं स्वास्थ्य किट उपलब्ध हो सकेंगे। जिससे कि आरोग्य दिवस को और अधिक बल मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम में केयर इंडिया न केवल तकनीकी सहयोग बल्कि कार्यक्रम की सफलता के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र (वीएचएसएनडी) पर एवीडी बैग उपलब्ध करा रहा है।

केयर इंडिया के प्रबंधक हीरालाल पासवान ने बताया कि ग्रीन चैनल के लागू हो जाने से आशा एवं एएनएम के सहयोग से समुदाय स्तर पर गर्भावस्था, मातृ-शिशु पोषण, परिवार कल्याण एवं प्रतिरक्षण संबंधी सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करना एवं उसकी गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।मौके पर बीसीएम सुमन कुमार, पिरामल फाउंडेशन से मनीष कुमार, ड्रग स्टोर इंचार्ज रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Provided green channel training to ANM and Vaccine Courier, the in-charge said - the exercise to improve health services is continuing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d5qafN

Post a Comment

0 Comments