Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की हुई जांच, भाग रहे बदमाशों का चेहरा साफ नहीं https://ift.tt/2GAax4a

वार्ड नंबर 67 के पार्षद मुन्ना जायसवाल के भाई 50 वर्षीय रणधीर कुमार जायसवाल उर्फ कल्लू की हत्या के मामले में पुलिस जमीन विवाद काे केंद्र में रखकर जांच कर रही है। सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दाैरान बहुत जानकारी मिली है, जिस पर गठित पुलिस टीम जांच-पड़ताल कर रही है।

कल्लू की हत्या सोमवार की सुबह हाजीगंज अशोक राजपथ पर तब हुई जब वह घर से निकलकर इलेक्ट्राॅनिक्स दुकान खोलने के लिए आ रहे थे। घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने घेर कर गोली मारकर मारूफगंज की ओर फरार हाे गए। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में एक सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है।

लेकिन ठोस सुराग और सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। भाग रहे बदमाशों का चेहरा साफ नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस साक्ष्य और तथ्यों को एकत्र करने के लिए मंगलवार को भी पहुंची थी। मृतक की पत्नी ज्योति जायसवाल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जमीन विवाद के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोर्चा रोड निवासी एक व्यक्ति से हाल के दिनों में मोटी रकम रणधीर कुमार जायसवाल उर्फ कल्लू को वापस लेने का समझौता हुआ था। पुलिस इस मसले को भी मुख्य केंद्र में रख कर जांच करने में जुटी है। चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता मृतक के आवास पर पहुंच कर कारणों की तलाश में लगे हैं।

सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस केवल जमीन विवाद पर नहीं, बल्कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को जो साक्ष्य और तथ्य मिले हैं, उसके आधार पर अपराधियों को ठोस सबूत के साथ गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
एसएसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग: एसएसपी उपेंद्र शर्मा और सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार सोमवार से ही स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारियाें ने थाने पहुंच कर छापेमारी और जांच-पड़ताल के संबंध में जानकारी हासिल की। जांच टीम ने मृतक के मोबाइल डाटा को भी एकत्र किया है, ताकि हर एक नंबर की जांच की जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Investigation of footage of more than 100 CCTV cameras, face of miscreants not clear


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36BVDoQ

Post a Comment

0 Comments