Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवानिवत्त होने पर प्रधानाध्यापक को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई https://ift.tt/2I7plrL

ओबरा प्रखंड के कारा में वित्त रहित उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद को विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सचिव सह सेवानिवृत्त शिक्षक मदन मोहन दुबे व संचालन विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद जाहिद हुसैन ने किया।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने अपना प्रभाव विद्यालय के वरीय शिक्षक मोहम्मद सोहेल अहमद को दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दिया। विद्यालय के सचिव मदन मोहन दुबे ने कहा कि अशोक प्रसाद वित्त रहित विद्यालय में लगभग 33 वर्ष से अपना योगदान देते आए हैं। इनका कार्य 33 वर्ष की सेवा में काफी सराहनीय रहा है। वे विद्यालय में बेहतर शिक्षा प्रदान करने का हमेशा प्रयासरत रहे हैं।

विदाई के दौरान कहा कि वित्त रहित विद्यालय होने के बाद भी वे अपने सेवा निरंतर देने का प्रयास किया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी बारी-बारी से उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक विद्यालय के प्रभार में रहे, तब तक उनके द्वारा छात्र छात्राओं को पठन-पाठन के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराया गया। भेदभाव एवं जात पात से उपर उठकर वे अपने कार्य में जुटे रहे।

इधर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद ने भी अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार से हमें सेवा के दौरान काफी लगाव रहा है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी विद्यालय के प्रति हम बच्चों को निस्वार्थ भाव से मार्गदर्शन देंगे। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व शिक्षक कैलाश प्रसाद सिंह, शिक्षिका गुड़िया कुमारी, जयंत दुबे, संजय सिंह, राम सुंदर कुमार, रूप देव सिंह, अभय सिंह सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On retirement, the function was conducted to the headmaster


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30DtvOe

Post a Comment

0 Comments