Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- खुशहाल बिहार और युवाओं के सुंदर भविष्य के लिए 5 वर्ष दीजिए https://ift.tt/322ZcRW

मांझी विधानसभा क्षेत्र के कुमना-मानसर स्थित महंथ मेंथी भगत हाई स्कूल के मैदान में जीडीएस फ्रंट के प्रत्याशी ओम प्रकाश कुशवाहा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लंबे शासन काल के बावजूद लालू और नीतीश कुमार की सरकार दोनों ने बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के बजाय बर्बाद किया और जनता को धोखा दिया है।

विशेष कर बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य- व्यवस्था में सुधार के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिली होती तो रिक्शा, ठेला चलाने और पकौड़ा तलने की जरूरत नही पड़ती। रोजगार के लिए बिहार के बाहर जाकर युवाओं को ठोकर नही खाना पड़ता। एक सोची समझी साजिश के तहत शिक्षा-व्यवस्था में सुधार करने के लिए कोई तैयार नही है।

क्योंकि उन्हें पता है कि सही मायने में जनता शिक्षित और जागरूक हो गई तो उनकी राजनीति बंद हो जाएगी। कई क्षेत्रों में जान-बूझ कर बहाली प्रक्रिया को लटका कर रखा गया। कुशवाहा ने कहा कि विकास के नाम पर कुर्सी के लिए दोनों ने 30 वर्षों तक बिहार के युवाओं के जीवन को बर्बाद किया। जिसकी भरपाई तो नही की जा सकती। लेकिन आप चाहें तो अपने वोट के माध्यम से सत्ता को सही हाथों में सौंप कर बिहार और अपने बच्चों के भविष्य को जरूर संवार सकते हैं।

स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा के सत्र को नियमित किया जाएगा
फैसला आपको करना है। सुंदर भविष्य के सपने देखने का हक सभी को है और उसे सच करने के लिए दृढ़ निश्चय करने का यह समय है। उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए लोगों से कहा कि आपने बड़े भाई और मंझले भाई को काम करने के लिए 15-15 वर्ष दिए मगर धोखा मिला। मुझे बिहार को पटरी पर लाने के लिए सिर्फ 5 वर्ष चाहिए। गठबंधन में शामिल बहन मायावती, ओवैसी साहब, संजय चौहान, ओम प्रकाश राजभर आदि मेरे साथ हैं। मौका मिला तो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए संकल्पित हैं। उच्च शिक्षा के सत्र को नियमित किया जाएगा और वैकेंसी निकलेगी मौका मिला तो सभी सरकारी रिक्त पद भरे जाएंगे।

मनरेगा के कार्य क्षेत्र का विस्तार कर मजदूरों को खेती-बाड़ी से जोड़ा जाएगा
गांवों में छोटे-छोटे कुटीर उद्योग को बढ़ावा देकर हर हाथ को काम देंगे। मनरेगा के कार्य क्षेत्र का विस्तार कर मजदूरों को खेती-बाड़ी से भी जोड़ा जाएगा। जिनकी मजदूरी किसान नही बल्कि सरकार देगी। इससे गरीब किसानों के ऊपर से आर्थिक बोझ कम होगा और कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।

हमारे पास लक्ष्य भी है और आपसे किये गए वायदे को पूरा करने के लिए कार्यक्रम भी है। उपेंद्र कुशवाहा ने किसी के बहकावे में नही आने और मांझी से जीडीएस फ्रंट के रालोसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश कुशवाहा को 3 नवंबर को पंखा छाप पर बटन दबा कर रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान जाने-माने व्यास रवींद्र सिंह व डॉ. हरिचरण शर्मा ने रालोसपा की सदस्यता ग्रहण कर जीत में हर सम्भव सहयोग करने का वचन दिया। कार्यक्रम को प्रत्याशी ओम प्रकाश कुशवाहा, रालोसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुशवाहा, बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल किशोर, जोनल प्रभारी लक्ष्मण मांझी, शिवजी महतो, प्रो. राजेन्द्र सिंह, संजय शान, हसनैन अली, मदन कुशवाहा, श्याम सुंदर सिंह कुशवाहा, राज कुमार सिंह कुशवाहा आदि थे।

असम भाजपा सरकार ने लॉकडाउन में प्रवासी बिहारियों का किया था भरपूर सहयोग: शंकर सिंह

सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद ने चुनाव में एनडीए को समर्थन किया।

सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद की बैठक सारण जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह उपस्थित हुए। शंकर सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के वक्त असम एनडीए सरकार प्रवासी बिहारियों का भरपूर सहयोग किया। इसलिए पूरे बिहार में विधानसभा चुनाव में सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद एनडीए को समर्थन करता है।

जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में छपरा के सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष और जिला के सभी पदाधिकारी दसों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से लग जाये। जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठन एक कार्यकर्ता पहले से ही लगे हैं और अब एड़ी चोटी लगा देंगे। बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू पटेल, राष्ट्रीय सचिव उमेश कुमार सिंह, पप्पू पटेल, उमेश पाण्डेय अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुमना-मानसर में आयोजित चुनावी सभा मे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व ओम प्रकाश कुशवाहा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HYCBhZ

Post a Comment

0 Comments