Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

24 घंटे से भी कम का सोमवार बना साल का सबसे छोटा दिन https://ift.tt/2KtY2cz

21 दिसंबर को दिन सबसे छोटा रहा है। इस दौरान 24 घंटे की जगह इसकी अवधि 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रविंद्र कुमार के मुताबिक 21 दिसंबर को संक्रांति दिवस था। जिसके तहत इस दिन साल का सबसे छोटा दिन होता है और इसकी रात सबसे लंबी होती है। इस दिन पृथ्वी का ध्रुव सूर्य से अधिकतम झुकाव पर होता है। इसी वजह से दिन छोटा होता है।

21 दिसंबर को बिहार में दिन की अवधि लगभग 10 घंटे रही। पिछले पांच साल के रिकार्ड के मुताबिक 21 दिसंबर 2020 को सबसे सर्द संक्रांति अवधि रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक साल में दो बार संक्रांति होता है। जिसे समर और विंटर संक्रांति कहते हैं। विंटर संक्रांति हर साल 21 से 23 दिसंबर के बीच होता है। सामान्य रुप से ये 22 दिसंबर को ही होता है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में देश सूर्य से सबसे दूर होता है।

उसका केंद्र मकर राशि के उष्ण कटिबंधीय के ऊपरी हिस्से में होता है। पृथ्वी की धुरी 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई रहती है। यह सूर्य की परिक्रमा करती है। इससे रात लंबी दिन छोटा होता है। समर संक्रांति में दिन लंबा होता है। हालांकि पिछले पांच साल के रिकार्ड के मुताबिक 21 दिसंबर 2020 को सबसे सर्द संक्रांति अवधि रिकार्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभी ठंड से राहत मिलने की फिलहाल संभावना नहीं है।

सुबह 8:30 से 9:30 के बीच 30 बढ़ा पारा

सोमवार की सुबह पटना में तापमान ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी के कई इलाकों में घने कोहरे के कारण विमान से साथ-साथ सामान्य यातायात भी प्रभावित रहा। बेली रोड, बोरिंग रोड, इनकम टैक्स चौराहा में विजिबिलिटी 800 मीटर से भी कम रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ा और विजिबिलिटी भी ठीक हुई।

ठंड से बचाव : 57 जगहों पर अलाव

ठंड से बचाव के लिए 57 जगहों पर अलाव जले। महावीर मंदिर, आईजीआईएमएस व पीएमसीएच प्रमुख स्थान रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांधी मैदान सुबह 7 :25 बजे


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ayiOCk

Post a Comment

0 Comments