दीपावली को लेकर एनबीपीडीसीएल ने चार ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर तैयार किया है ताकि आपात स्थिति में ट्रांसफॉर्मर जलने पर मोहल्ले को रोशन रखा जा सके।
विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी डिवीजन वन के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार का कहना है कि दीपावली में शहर के चारों इलाके में एक-एक ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर को तैयार रखा जाएगा ताकि ट्रांसफॉर्मर जलने पर तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोहल्ले में बिजली दी जाए।
दीपावली के दिन लोड काफी बढ़ जाता है। शहर में बड़ी संख्या में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में भी विस्तार किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k9EExe
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box