Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह देर रात गिरफ्तार https://ift.tt/34RbFtB

बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान और यहां से तीन टर्म से काबिज बाहुबली विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को मटिहानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए मटिहानी थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी क्यों हुई है ये पूछने पर फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद प्रत्याशी का अपने क्षेत्र में घूमना या किसी प्रकार की गतिविधि करना आचार संहिता के खिलाफ है। बावजूद इसके नरेंद्र कुमार सिंह पर रात में ऐसा करने का आरोप है। रात में मटिहानी क्षेत्र में घूमना इस बात की ओर इशारा करता है कि वो रात के अंधेरे में वोटर को लुभाने का कोई खेल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार सिंह पर एफआईआर करने की कारवाई चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नरेंद्र कुमार सिंह पर एफआईआर करने की कारवाई चल रही है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eioSPr

Post a Comment

0 Comments