महनार विस के चुनाव में जंदाहा व महनार की जनता से मिले स्नेह, प्यार व समर्थन के लिए लोजपा प्रत्याशी ई. रविन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए छठ महापर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे अल्प समय में समस्त महनार विस वासियों का समर्थन मिला एवं समस्त जुझारू कार्यकर्ताओं के दिल से मिले सहयोग की बदौलत जो हमने लड़ाई लड़ी, उसका परिणाम है कि आपका अपार समर्थन मिलना।
भले ही परिणाम हमारे उम्मीद के विपरीत आए, लेकिन लोगों ने इस दौरान जो हमें सहयोग व समर्थन दिया है उससे हमारा हौसला काफी बुलंद है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में वह आगे भी तत्पर रहूंगा, विकसित महनार व जंदाहा का जो सपना हम सबों ने देखा है, उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। हम इस सपना को पूरा करने के लिए दिन-रात आपके सहयोग से कार्य करेंगे।
ई रविन्द्र ने बताया कि महनार विधानसभा क्षेत्र की चहुंमुखी विकास के संदर्भ में आगामी 22 नवंबर, दिन रविवार को समय 2 बजे हमारे पैतृक आवास चमरहरा में एक कार्यकर्ता विमर्श समागम का आयोजन किया गया है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का आग्रह करते हुए कहा आप सबों के शामिल होने से हमारा मनोबल बढ़ेगा तथा एक विकसित महनार व जंदाहा बनाने के लिए रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nDzdsy

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box