Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्यालय के संस्थापक की पुण्यतिथि पर 101 वृद्ध असहायों के बीच कंबल बांटा https://ift.tt/3relnQ8

शनिवार को सोनवर्षा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के संस्थापक स्व. महंत पाण्डेय की पांचवी पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मंटू पटेल व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र पाठक ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि स्व. महंथ पाण्डेय समाज में एक संत व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उन्होंने सादा उच्च विचार की उक्ति को अपने जीवन में पूरी तरह यथार्थ कर दिखाया था। गरीब बच्चों के शिक्षा के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्य के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। अपने आदर्शों से कभी समझौता नहीं करने वाले स्व. पाण्डेय नई पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत हैं।

असहाय परिवारों के बीच किया गया कंबल वितरण
कोहरा व शीतलहर के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बेतहाशा गिरावट देखी जा रही है। ठंड से बेघर और गरीब को राहत देने के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से प्रखंड को 10 कंबल उपलब्ध कराया गया था। जिसे प्रखंड प्रशासन द्वारा शनिवार को बीडीओ प्रभात रंजन के नेतृत्व में बीएओ अशोक कुमार भास्कर द्वारा प्रखंड के तीनों पंचायत केसठ, रामपुर व कतिकनार में बांटा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37BzUxv

Post a Comment

0 Comments