Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिन 169 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा का कब्जा नहीं, उन्हें गोद लेंगे पार्टी के विधायक व पार्षद https://ift.tt/36v3bJB

जहां प्रतिनिधित्व नहीं है, ऐसे सभी विधानसभा क्षेत्रों को भाजपा विधायक और विधान पार्षद गोद लेंगे। पार्टी ने सभा विधायकों को ऐसे-ऐसे विधानसभा क्षेत्रों को गोद लेने को कहा है, जहां उसका प्रतिनिधित्व नहीं है। इस समय भाजपा का 169 विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व नहीं है।

लिहाजा, यहां के कार्यकर्ता की समस्याओं के समाधान के लिए वे अपने स्तर से जनप्रतिनिधि की तरह पहल करेंगे। ऐसा कोई क्षेत्र पार्टी विधायकों से अछूता नहीं होगा।

बुधवार को पार्टी विधानमंडल और पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी मौजूद थे।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74 सीटें जीतने में कामयाबी मिली है। उसके सहयोगी दल जदयू को 43, हम को चार और वीआईपी को चार सीटें मिली थीं। इस तरह भाजपा ने अपने घटक दलों की जीती हुई सीटों को भी गोद लेने का फैसला लिया है।

भाजपा के इस ताजा निर्णय को संगठन विस्तार और पंचायत चुनाव में कारगर कामयाबी के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है।
पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में अभी से जुट जाने को भी कहा है। पार्टी ने कहा है कि पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने वाले हैं, ऐसे में स्थानीय स्तर पर इसके लिए कार्यनीति बनाकार काम करना होगा।

इसके लिए संबंधित क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाना होगा। ताकि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिक से अधिक लोग जीतकर आएं।
पार्टी विधानसभा में जीत के बाद पूरे प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालने जा रही है। 3 दिसंबर से शुरू होकर यह यात्रा 25 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नेता जाएंगे और आम लोगों का आभार व्यक्त करेंगे।

राम मंदिर के लिए गांव-गांव जाकर चंदा लेंगे भाजपाई
भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव जाकर चंदा लेगी। इसके लिए हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ताकि हर व्यक्ति यह मानें कि मंदिर निर्माण में उनकी भी सक्रिय भागीदारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार भाजपा के बड़े नेता, सुशील कुमार मोदी और तारकिशोर प्रसाद।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lA88F6

Post a Comment

0 Comments