Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मनिहारी-साहेबगंज अंतर राज्य फेरी सेवा घाट की हुई बंदोबस्ती, गंगा में जल्द चलेगा जहाज https://ift.tt/2JzSyMy

मनिहारी साहेबगंज अंतर राज्य फेरी सेवा का डाक बंदोबस्ती का कार्य साहेबगंज में जहाजों के स्थलीय भौतिक सत्यापन के बाद लगभग पूर्ण हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया भी मंगलवार को पूर्ण कर ली गई थी।

अब मनिहारी साहेबगंज के बीच परिचालन होने वाले मालवाहक जहाज के चलने से एक तरफ जहां यात्रियों में खुशी की लहर देखी जा रही है वहीं ट्रक व्यवसाय एवं व्यापारियों में भी हर्ष का माहौल है।

बता दें कि जहाजों के परिचालन को ले चार कंपनियों ने साहेबगंज में टेंडर डाला था। जिसमें नाव यातायात सहयोग समिति साहिबगंज, इन्फेंट्री इंटरप्राइजेज साहिबगंज, महालक्ष्मी इनजी कोन प्राइवेट लिमिटेड एवं एक अन्य कंपनी ने डाक में हिस्सा लिया।

फिलहाल अभी तक किसी भी समिति या कंपनी को मनिहारी साहिबगंज फेरी सेवा का डाक बंदोबस्त नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दे की यह प्रक्रिया मार्च माह में ही पूरी की जानी थी लेकिन कोरोना वायरस को लेकर यह स्थगित कर दिया गया था।

प्रत्येक 2 वर्षों में होने वाली डाक बंदोबस्ती प्रक्रिया पिछले वर्ष झारखंड के हिस्से में आई थी जो साहिबगंज में होना है। इस बार बंदोबस्ती किसे हुआ है यह आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। बुधवार की देर शाम विशेष सूत्र से यह जानकारी मिली है कि तकनीकी कारणों से बंदोबस्ती का मामला 8 दिसंबर को निपटाया जाएगा।

बता दें कि इस मनिहारी साहेबगंज फेरी घाट की बंदोबस्ती न्यूनतम सुरक्षित राशि 24 लाख 34 हजार 400 रुपए रखी गई है। मंगलवार को शुरू हुई डाक की प्रक्रिया दूसरे दिन तक बुधवार को खोली जानी थी।

जिसके बाद एजेंसी को इस घाट का बंदोबस्त 2 वर्षों के लिए 2020-21 एवं 2021-22 के लिए बंदोबस्ती कर दी जाएगी। जिसके बाद मनिहारी और साहेबगंज के बीच गंगा नदी में यात्री जहाज एवं मालवाहक जहाज सुचारू रूप से परिचालन शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qoZpth

Post a Comment

0 Comments