Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दाखिल-खारिज में की थी गड़बड़ी; जगदीशपुर का पूर्व राजस्व कर्मचारी किशाेर मिश्रा जांच में मिला दोषी, हाेगा बर्खास्त https://ift.tt/380M0jZ

जगदीशपुर अंचल के पूर्व राजस्व कर्मचारी किशाेर मिश्रा बर्खास्त होंगे। डीएम ने संचालन पदाधिकारी की अनुशंसा काे स्वीकृति दी है। जल्द इसके आदेश जारी होंगे। किशाेर अभी गाेपालपुर अंचल में पदस्थ हैं। जगदीशपुर अंचल में तैनाती के दाैरान 2016-17 में उसपर आराेप लगा था कि उसने नामांतरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की थी।

किसी की जमीन का दाखिल खारिज दूसरे के नाम से कर दिया था। उन पर जांच चल रही थी। उसके खिलाफ दाखिल खारिज में गड़बड़ी व हेरफेर के कई मामले मिले हैं। विभागीय जांच पदाधिकारी संचालन पदाधिकारी थे। जांच में आराेपाें काे सही पाया गया। इसके बाद संचालन पदाधिकारी ने किशाेर मिश्रा की बर्खास्तगी की अनुशंसा की। एडीएम राजेश झा राजा ने बताया, डीएम ने बर्खास्तगी के प्रस्ताव काे अनुमाेदित किया है। जल्द ही बर्खास्तगी का आदेश जारी हाेगा। गुुरवार को इस आदेश के निकलने का अनुमान है।

दाे साल पहले गड़बड़ी के आराेप में हुई थी गिरफ्तारी
2018 में किशाेर कुमार मिश्रा काे गिरफ्तार भी किया गया था। उसके खिलाफ माेजाहिदपुर व तातारपुर थाने में जगदीशपुर के तत्कालीन सीओ प्रदीप कुमार पाठक ने दाखिल खारिज में गड़बड़ी, किसी व्यक्ति की जमीन का रसीद दूसरे व्यक्ति के नाम से काटने का आराेप लगाया गया था। बाद में किशाेर मिश्रा काे निलंबित भी किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There was a disturbance in the filing and dismissal; Former Jagdishpur revenue employee Kisher Mishra found guilty in investigation, dismissed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pvl81c

Post a Comment

0 Comments