Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

रामपुकार को मिला मौर्य सम्मान https://ift.tt/38GVDTJ

पटना के स्वतंत्रता सेनानी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद्, पत्रकार, लेखक व ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व रालोसपा प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा को कुशवाहा कल्याण महासभा बिहार द्वारा 2020 वर्ष का मौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा के द्वारा दिया गया।

इस सम्मान समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक मेवालाल चौधरी, विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी, सीपी सिन्हा, रामेश्वर महतो, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुशवाहा व राज किशोर कुशवाहा, रालोसपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा मौजूद थे। पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा, बिरेंद्र कुशवाहा, विधायक प्रमोद सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना में मौर्य सम्मान से सम्मानित होते रामपुकार सिन्हा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KZSJS8

Post a Comment

0 Comments