Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला शक्ति की जिला इकाई का गठन अधिकारियों को कराया गया कर्तव्यबोध https://ift.tt/3aGveZ4

महिला शक्ति की जिला इकाई का गठन रविवार को राजीव गांधी मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विहार, चैलाहा में किया गया। नीति आयोग से मान्यता प्राप्त यह संगठन देश के 29 राज्यों में काम कर रहा है। बिहार राज्य महिला अध्यक्ष शाम्भवी निधि ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन महिला शक्ति के महासचिव एसएस राज ने किया। परिचय सत्र में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने राज्य महिला शक्ति पदाधिकारियों का परिचय एवं नवगठित जिला महिला शक्ति पदाधिकारियों से कराया। इसके पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें महिला शक्ति पूर्वी चम्पारण की महिला युवा अध्यक्ष किरण तिवारी ने राज्य महिला अध्यक्ष शाम्भवी निधि का व राज्य पुरुष अध्यक्ष सैयद आसिफ हुसैन का स्वागत जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया। प्रदेश संपर्क प्रमुख महिला शक्ति का स्वागत जिला महासचिव एसएस राज ने किया। जिला उपाध्यक्ष नालंदा का स्वागत रामगढ़वा महिला शक्ति प्रखंड अध्यक्ष राजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों व प्रखंड अध्यक्षों को संगठन के कार्यों का कर्तव्यबोध कराया गया।

महिला शक्ति के राष्ट्रीय संस्थापक युवा अध्यक्ष गुलाब जायसवाल व राष्ट्रीय संस्थापक महिला अध्यक्ष अनीता सिंह ने विधवा महिलाओं के सहायता के लिए महिला शक्ति द्वारा दिए जा रहे सहयोग की चर्चा की। बताया कि आजीवन पेंशन, बच्चों की निशुल्क शिक्षा, बिजली बिल फ्री, पानी बिल फ्री, मकान किराया, ट्रेन-बस का आजीवन फ्री पास, जिनके पास अपना घर नहीं होने पर आवास की व्यवस्था का जिम्मा लिया गया है। मौके पर सुधीर कुमार सिंह, तेज नारायण सिंह, अमोद लाल भारती, अनुराधा देवी, सुप्रीता ठाकुर, प्रतिमा यादव, प्रो. बबिता श्रीवास्तव, रोजी कुमारी, भगवान ठाकुर थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
District unit of Mahila Shakti constituted to officers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hyuy9H

Post a Comment

0 Comments