Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहटा और संपतचक को मिला नगर परिषद का दर्जा, पालीगंज और पुनपुन बने नगर पंचायत https://ift.tt/3hj7hIo

पटना जिले के बिहटा व संपतचक को नगर परिषद और पालीगंज व पुनपुन को नगर पंचायत बनाया गया है। इसके साथ मसौढ़ी नगर परिषद के विस्तार को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब जिले की 18 पंचायतों के 49 गांवों की 181699 आबादी नगर निकाय में शामिल हो चुकी है। इन गांवों में अब पंचायत चुनाव नहीं होगा।

जिला प्रशासन के प्रस्ताव काे सरकार की मंजूरी मिलने के बाद सभी 49 गांव शहरी विकास से सीधे जुड़ेंगे। शहरी क्षेत्र की तरह स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सफाई, बिजली, सड़क आदि सुविधाएं बहाल होंगी। जिला पंचायत राज कार्यालय ने 2011 की जनसंख्या के आधार पर नगर निकाय में शामिल होने के लिए पंचायतवार सूची तैयार की है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से संपतचक को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन, कैबिनेट ने संपतचक को नगर परिषद बनाने की मंजूरी दी है।
चारों निकायों की बदलेगी स्थिति: पटना जिले में अभी एक नगर निगम छह नगर परिषद व छह नगर पंचायत हैं। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर इन निकायों में जिले की कुल 58 लाख 38 हजार की आबादी में से 25 लाख 14 हजार शहरी इलाकों में रहते हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में 33 लाख 23 हजार की आबादी रहती है।

इस प्रकार जिले की करीब 43 फीसदी जनसंख्या शहरी निकाय में निवास करती है। अब चार नए निकाय बढ़ने से वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर करीब 46 फीसदी जनसंख्या शहरी निकायों में चली जाएगी। पटना जिले में अब पटना नगर निगम के साथ-साथ दानापुर, खगौल, फुलवारीशरीफ, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, बिहटा व संपतचक नगर परिषद क्षेत्र हो गए हैं। इनके अलावा फतुहा, बख्तियारपुर, मनेर, खुसरूपुर, नौबतपुर, बिक्रम, पुनपुन व पालीगंज नगर पंचायत क्षेत्र हो गए हैं।
कैबिनेट नहीं पहुंचा नगर निगम बनाने का प्रस्ताव नगर निगम बनाने का प्रस्ताव शनिवार को राज्य कैबिनेट के पास नहीं पहुंचा था। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक फुलवारीशरीफ, खगौल और दानापुर निजामत को नगर निगम बनाने के लिए राज्य कैबिनेट में अलग से प्रस्ताव जाएगा।

8386 की जगह 8086 पंचायतों में ही होंगे चुनाव

राज्य के 160 नगर निकायों के संबंध में अलग-अलग अधिसूचना जारी करने के बाद पंचायतों की संख्या करीब 300 कम होगी। अभी राज्य में 8386 पंचायत हैं, जो घटकर 8086 रह जाएंगी। नए नगर निकाय के गठन के बाद किन-किन पंचायतों का पुनर्गठन चुनाव से पहले आवश्यक होगा, इस पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।

इसके लिए पंचायती राज विभाग ने जिलों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इधर, राज्य में कुल 253 नगर निकाय हो गए हैं। अब राज्य में 17 नगर निगम, 84 नगर परिषद और 152 नगर पंचायत होंगे। अबतक राज्य में कुल 142 नगर निकाय थे, जिनमें 12 नगर निगम, 49 नगर परिषद और 81 नगर पंचायत थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुनपुन को नगर पंचायत बनाने की खुशी में आतिशबाजी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ruEsNQ

Post a Comment

0 Comments