Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक शैलेंद्र से कहा-भूमिहार आरू बनिया के हम्म सैंती देबै https://ift.tt/2LplpEm

गाेपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गाेपाल मंडल के बाेल बिगड़ते ही जा रहे हैं। अब उनका एक ऑडियाे वायरल हुआ है। इसमें वह जाति का जहर उगल रहे हैं। यह ऑडियाे उनके साथ बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र से फोन पर हुई बातचीत का है। इसमें गोपाल मंडल भाजपा विधायक को गोपालपुर न आने और वहां के भाजपाइयों की पैरवी न करने की बात कर रहे हैं। ऑडियो में गोपाल मंडल ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

गोपालपुर भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ गाली-गलौज भी की है। दोनों की बातचीत से स्पष्ट है कि गोपाल मंडल को इस बात की नाराजगी है कि पिछले दिनों नवगछिया के भाजपा कार्यालय में आयोजित इंजीनियर शैलेंद्र के अभिनंदन समारोह में नवगछिया ग्रामीण भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और गोपालपुर से राजपा के प्रत्याशी रहे संजीव कुमार झाबो क्यों माैजूद थे। वह गोपालपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता व सैदपुर निवासी गुलाबी सिंह व विजय कुमार सिंह के खिलाफ चुनाव में विरोधी प्रत्याशियों का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बातचीत अंगिका में है। गोपाल मंडल ने सभी विरोधियों को लाठी से पीटने की बात भी कही है। नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के बारे में कहा कि वह छोटा है। लेकिन जब आप उसे इज्जत देंगे, तभी वह आपका सम्मान करेगा। बार-बार इंजीनियर शैलेंद्र बात संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गोपाल मंडल आक्रामक हाे रहे हैं।

कह रहे-अखिलेश यादव अभी जिंदा है, जमीन मालिकों के खेत में जबरन बुआई करवा देंगे

गाेपाल मंडल इंजीनियर शैलेंद्र से कह रहे हैं कि आप गोपालपुर के भाजपा नेताओं की पैरवी मत कीजिए। क्योंकि भूमिहार और बनिया बिरादरी को सबक सिखाना है। एक बाहुबली अखिलेश यादव का भी नाम लिया। कहा-अखिलेश यादव अभी जिंदा है। सभी जमीन मालिकों के खेत पर जबरन बुआई करवा देंगे। यादव को ललकार कर भूमिहारों को सैंत देंगे। इस बार चुनाव में मैंने आपका प्रचार किया। लेकिन अगले चुनाव में आप नहीं, बुलो मंडल जीतने जा रहे हैं। हम ताे बिहपुर से पवन चौधरी (झंडापुर के भाजपा नेता) को टिकट दिलवाने की फिराक में थे, लेकिन कोरोना के कारण बात नहीं बनी। आपने अनिल यादव के साथ मिल कर मुझ पर केस करवाया था। लेकिन उस बात को भूलकर चुनाव में आपकी मदद की। आपका और मेरा नाता बड़े-छोटे भाई का हो गया और आप चुनाव जीत गए। आप गोपालपुर में एक प्राइवेट भाजपा कार्यालय खोल लीजिए, लेकिन नवगछिया के भाजपा कार्यालय में नहीं आइये।

कचहरी परिसर में भाजपा के एक गुट ने रंगरा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रेस वार्ता कर बिहपुर और गोपालपुर के विधायक के बीच हुई बातचीत के ऑडियो टेप पर प्रतिक्रिया दी। पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि जिस जाति वर्ग को गोपालपुर विधायक गाली दे रहे हैं उसी जाति वर्ग ने उन्हें विधायक बनाया है। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने ईं. कुमार शैलेंद्र को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से जिलाध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

गाेपाल मंडल की बात काे गंभीरता से नहीं लेता : इंजीनियर शैलेंद्र

वायरल ऑडियाे पर इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि बड़बोलापन गोपाल भाई की आदत है। लेकिन जिला अध्यक्ष के सामने बैठकर वह गाली-गलौज कर रहे हैं, इस बात पर मुझे आपत्ति है। भाजपा का जिला अध्यक्ष ही संगठन के लोगों के खिलाफ काम कर रहा है। इस बात से वे काफी आहत हैं। यह पार्टी और संघ की परंपरा के विरुद्ध है। गोपाल मंडल काे वह बड़ा भाई मानते हैं। ज्यादा बोलना उनकी आदत है इसलिए वह उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह हमेशा भाजपा कार्यकर्ता के साथ रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जदयू विधायक गोपाल मंडल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JR4CJL

Post a Comment

0 Comments