Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

चलो एप से खुद सिटी बस का बना सकेंगे मंथली पास, परिवहन निगम ने मुंबई की कंपनी से किया समझौता https://ift.tt/2Lt3KLI

सिटी बस के यात्रियों को चलो एप से ई-टिकटिंग, प्रीपेड कार्ड, पास, बस लोकेशन ट्रैकिंग सहित अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। अबतक इसका ट्रायल चल रहा है। ट्रायल की सफलता के बाद परिवहन निगम ने एप के इस्तेमाल के लिए मुंबई की एक कंपनी से समझौता किया। इससे घर बैठे ही पास और प्रीपेड ट्रैवल कार्ड बनाने की सुविधा है।

घर से ही मंथली पास को रिचार्ज भी किया जा सकता है। इससे हर दिन बस भाड़ा देने की परेशानी से निजात मिलेगी। महिलाएं रियायती दरों पर मंथली पास बनाकर सिटी बसों में कहीं भी सफर कर सकती हैं। चीफ मार्केटिंग अफसर ध्रुव चोपड़ा ने कहा कि चलो एप का लक्ष्य सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करना है।

पटना में चलेंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें

राजधानी में फरवरी से इलेक्ट्रिक बसें चल सकती हैं। परिवहन निगम ने बस के लिए अशोक लीलैंड से समझौता किया है। 15 जनवरी के बाद बसें आने लगेंगी। पटना आना शुरू हो जाएगा। कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। इसके अलावा 15 लक्जरी, 30 सेमी डीलक्स बस और 25 डीलक्स बसों की खरीदारी होगी। दिव्यांगों के लिए स्पेशल बस का परिचालन होगा। इसके लिए 20 सीएनजी फ्रेंडली बस की खरीद के लिए टेंडर जारी किया गया है। 50 सीएनजी बसों के क्रय करने के लिए टाटा मोटर्स को आदेश निर्गत किया गया है।

मंथली पास

  • छात्रा- 450 रुपए
  • छात्र- 500 रुपए
  • महिलाएं- 550 रुपए
  • पुरुष- 600 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chalo will be able to make city bus on its own with the app, Transport Corporation inks agreement with Mumbai company


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lc791I

Post a Comment

0 Comments