शनिवार की सुबह बेलागंज बाजार के बेल्हाड़ी मोड़ के समीप मछली लदा एक माल वाहक ऑटो पलट गया। कैरेट में रखी सारी की सारी मछली सड़क पर फैलने के बाद स्थानीय लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को गया से बेलागंज के रास्ते टिकारी जाने के लिए एक मछली से भरे वाहन बेलागंज के बेल्हाड़ी मोड़ पर मुड़ने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे वाहन पर लदी सारी मछलियां एनएच 83 पर गिर गईं। कुछ लोग मछली लूटने लगे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रोका और मछली व्यापारी से जल्द से जल्द मछली उठाने को कहा। देखते ही देखते मछली लूटने की आपाधापी मच गई। आसपास के साथ-साथ सड़क पर खड़े वाहनों के चालक, आम राहगीरों ने भी मछली पर जम कर हाथ साफ किया। मछली व्यापारी ने बताया करीब एक लाख की मछली लूट ली गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oacXr0
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box