Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नम हवाओं के कारण हो रहा गर्मी का एहसास; दो दिनों बाद तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड https://ift.tt/3okrpwu

पटना में जनवरी महीने में कड़ाके ठंड की जगह गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम में यह बदलाव नम हवाओं की वजह से आसमान में छाए बादलों के कारण है। इससे पूरे बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकाॅर्ड किया गया। मौसम की यह स्थिति 48 घंटों तक बनी रहेगी। जिसके बाद हवा शुष्क हो जाएगी।

पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में दिखेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को पटना में तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले 5 जनवरी, 2020 को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Feeling of heat caused by moist winds; After two days, the temperature will fall, cold will increase


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pSaDoP

Post a Comment

0 Comments