Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

फतुहा में न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा डकैती का आरोपी टेम्पो से कूदा, फरार https://ift.tt/3or6Gr5

पुलिस महकमे में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फतुहा थाने से न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा डकैती का आरोपी कैदी फोरलेन पर टेम्पो से कूदकर फरार हो गया। जानकारी होते ही कई पुलिस पदाधिकारी फोरलेन पर पहुंचे तथा फोरलेन के चारों तरफ खोजबीन की लेकिन कैदी नहीं मिला। टेम्पो पर फतुहा पुलिस के चार जवान उक्त कैदी समेत दो कैदियों को लेकर फोरलेन के रास्ते न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहे थे।

जैसे ही टेम्पो फोरलेन पर आरओबी से आगे बढ़ा तो उक्त कैदी ने शाल के अंदर तेज हथियार से रस्सी को काट लिया तथा चलते टेम्पो से कूदकर फरार हो गया। फरार कैदी दीदारगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला सुजीत चौधरी है, जिसे बुधवार की शाम वर्ष 2014 में हुए एक लूटपाट व डकैती के मामले में फतुहा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि स्थानीय पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज करती रही लेकिन थोड़े समय बाद ही पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस जानकारी की पुष्टि कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of robbery being taken for appearance in court in Fatuha jumped from tempo, absconding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hR58Ea

Post a Comment

0 Comments