चिरैया ओपी क्षेत्र के सर्वजीता खरहोरिया मुसहरी में 18 दिन पूर्व हुई गोलीबारी में घायल बच्ची की मौत रविवार को हो गई। बात दें कि कोसी दियारा क्षेत्र अंतर्गत सहरसा-खगड़िया जिले की सीमा पर अवस्थित चिड़ैया ओपी के सर्वजीता-खरहोरिया मुसहरी में गत 03 जून को हुई गोलीबारी में जख्मी हाथी सादा की 10 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी का इलाज खगड़िया में चल रहा था। इलाज के लिए रुपए नहीं होने के कारण पांच दिन पहले जख्मी बेटी को पिता घर ले आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
ज्ञात हो की गोलीबारी की घटना में खगड़िया जिले के दुर्गापुर निवासी देवेंद्र यादव भी जख्मी हो गया था। जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है। देवेंद्र कोसी दियारा में खेती करता है। घटना की रात किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चली थी। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए खगड़िया में भर्ती कराया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/310avup
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box