Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bharat ka mission mangal

                  भारत का मंगल मिशन 

Mangalyaan images

भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा पूर्ण रूप से तैयार मंगल मिशन जिस मंगलयान नाम दिया गया है, 24 सितंबर, 2014 को सुबह 8 बजे मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके साथ ही अपने।पहले प्रयास में ही मंगल पर पहुँचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। इसरो द्वारा मंगलयान नमक अपनी अंतरिक्ष परियोजना के 5 नवम्बर, 2013 को मंगल ग्रह की परिक्रमा करने हेत, उपग्रह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-25 के टा सफलतापूर्वक छोड़ा गया था। अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ के बाद भारत मंगल की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला देश बन गया। भारत एशिया का पहला देश है जो मंगल की कक्षा में दाखिल हुआ। नासा, ईएसए, और रॉस कोसमॉस के बाद इसरो मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाली चौथी स्पेश एजेंसी है । मंगल मिशन की कुल लागत 450 करोड़ रुपए हैं। मंगलयान मंगल ग्रह से निकटतम स्थिति में आने पर मात्र 365 किमी. दूर रहेगा, जबकि सबसे दूर होने पर 8000 किमी दूर रहेगा। मंगलयान में लगे उपकरणों का उपयोग भविष्य में मौसम, जमीन, खेती और संचार उपग्रहों में किया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments