Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Computer high level language in hindi

               कंप्यूटर के उच्च स्तरीय भाषा 

Computer

उच्च स्तरीय भाषा (High Level Languages): उच्च स्तरीय भाषाओं के विकास का श्रेय IBM कम्पनी को जाता है। फॉरट्रान (FORTRAN)नामक पहली उच्च स्तरीय भाषा का विकास इसी कम्पनी के प्रयास से हुआ। इसके बाद सैकड़ों उच्च स्तरीय भाषाओं का विकास हुआ। ये भाषाएँ मनुष्य के बोलचाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं के काफी करीब है। कुछ उच्चस्तरीय भाषाएँ निम्न है:-

(a) फोरट्रान (FORTRAN): कम्प्यूटर की इस भाषा का विकास IBM के सौजन्य से जे. डब्ल्यू बेकस ने 1957 ई. में किया था इस भाषा का विकास गणितीय सूत्रों को आसानी से और कम समय में हल करने के लिए किया गया था।

(b) कोबोल (COBOL): कोबोल वास्तव में कॉमन बिजनेस ओरिएंटेड लैंग्वेज का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकास व्यावसायिक खेती के लिए किया गया इस भाषा की संक्रिया के लिए लिखे गये वाक्यों के समूह को पैराग्राफ कहते हैं सभी पैराग्राफ मिलकर एक सेक्शन बनाते है और सभी सेक्शन से मिलकर डिविजन बनता है

(C)बेसिक (BASIC): यह अंग्रेजी के शब्दों बिगनर्स ऑल पर्स मालिक कंस्ट्रक्शन कोड का संक्षिप्त रूपान्तर है। इस भाषा में प्रोग्राम में निहित आदेश के किसी निश्चित भाग को निष्पादित किया जा सकता जबकि इससे पहले की भाषाओं में पूरे प्रोग्राम को कम्प्यूटर में डालना होता था और प्रोग्राम के ठीक होने पर आगे के कार्य निष्पादित होते थे।

(D) अल्गोल (ALCOL): यह अंग्रेजी के अल्गोरिथमिक लैंग्वेज का संक्षिप्त रूप है। इसका निर्माण जटिल बीजगणितीय गणनाओं में प्रयोग हेतु बनाया गया था।

(E) पास्कल (PASCAL): यह अल्गोल का परिवर्तित रूप है। इसमें सभी चरों को परिभाषित किया गया है, जिसके कारण यह अल्गोल एवं बेसिक से भिन्न ।

(F) कोमाल(COMAL): T5 Common Algorithmic Language का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का प्रयोग माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए किया जाता है।

(G)लोगो (Loco): इस भाषा का प्रयोग छोटी उम्र के बच्चों को ग्राफिक रेखानुकृतियों की शिक्षा देने के लिए किया जाता है।

(h) प्रोलोग (PROLOG): यह अंग्रेजी शब्द प्रोग्रामिंग इन लॉजिक का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकास 1973 ई. में फ्रांस में किया गया था। इसका विकास कृत्रिम बुद्धि के कार्यों के लिए किया गया है, जो तार्किक प्रोग्रामिंग में सक्षम है।
(I) फोर्य (FORTH): इस भाषा का आविष्कार चार्ल्स मूरे ने किया था। इसका उपयोग कम्प्यूटर के सभी प्रकार के कार्यो में होता है। इन सभी उच्च स्तरीय भाषाओं में एक समानता है कि लगभग सभी में अंग्रेजी के वर्णों (A,B,C,D....आदि) एवं इण्डो-अरेबियन अको (0,1,2.3....आदि) का प्रयोग किया जाता है।

नोट: PILOT, CC", LISP, UNIX, SNOBOL कुछ अन्य
उच्च स्तरीय भाषा है।


Post a Comment

0 Comments