Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिनभर मंडराते रहे बादल,कल से झमाझम https://ift.tt/2B1Yxp8

किसान बंधु कृपया ध्यान दें। मानसून एक्सप्रेस फूल स्पीड से आगे की ओर बढ़ रही है। इसके नीयत समय से जिले में दस्तक देने की सूचना हो गई है। जिनके धान के बिचड़े तैयार हो चुके हैं, वे रोपनी के लिए जन बल की तैयारी कर लें। जिले में इस बार मानसून का दस्तक सीमांचल के रास्ते होगा।

इसकी आहट मिल चुकी है। मौैसम विभाग ने कल तेज बारिश की चेतावनी दी है। शनिवार को जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में दिन भर बादलों की आवाजाही रही। हालांकि कहीं से बारिश या बूंदाबादी की सूचना नहीं है। अलबता तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का पारा 40 से लुढ़क कर 37 डिग्री व रात का पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस बार मानसून की बारिश अच्छी होगी।
नमी से मौसम बदला | मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पुरवैया हवा आसमान में सतह से पांच किमी ऊंचाई तक है। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी की नमी बिहार में आनी शुरू हो गयी है। इसी वजह से आंधी-पानी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जून से सितंबर तक बिहार में मानसून के दौरान 88 सेमी बारिश होने की उम्मीद जताई है जो सामान्य से अधिक होगी। 18 जून तक मानसून पूरे बिहार काे कवर कर लेगा।
क्या है मानसून ?
हाइड्रोलॉजी में की भाषा में मानसून का मतलब उस हवा से है जो किसी क्षेत्र में किसी ऋतु-विशेष में अधिकांश वर्षा कराती हो। मानसून मूलतः हिंद महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं। ये ऐसी मौसमी हवा होती हैं, जो जून से सितंबर तक सक्रिय रहती है। इस शब्द का प्रयोग बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से चलने वाली बड़ी मौसमी हवाओं के लिये किया गया है। यह दक्षिण-पश्चिम से चलकर क्षेत्र में भारी वर्षा कराती है।

अगले 3 दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 36 डिग्री 27 डिग्री
सोमवार 33 डिग्री 26 डिग्री
मंगलवार 35 डिग्री 26 डिग्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Clouds hovering throughout the day, chaos from yesterday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ebIvYg

Post a Comment

0 Comments