Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन की गलतियों के लिए तेजस्वी ने मांगी माफी, नीतीश से कहा- जनता से किए वादे पूरे क्यों नहीं हुए https://ift.tt/2VLXtgz

बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। एनडीए ने इस चुनाव में लालू-राबड़ीयादव के शासन काल के 15 साल बनाम नीतीश कुमार के 15 साल को मुख्य मुद्दा बनाया है। राजद इस मुद्दे की काट की तलाश में है। इसी कोशिश में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में राजद 15 साल तक सरकार में रहा। इस दौरान जो भी भूल या गलती हुई इसके लिए हम माफी मांगते हैं। इसके साथ ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा कि वह भी तो 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने जनता से किए अपने वादों को पूरा क्यों नहीं किया?

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय गुरुवार को राजद में शामिल हो गईं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में तेजस्वी ने कहा कि बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र बन गया है। कोरोना काल में देश में सबसे अधिक पलायन बिहार के लोगों का हुआ। यहां रोजगार नहीं है। काम की तलाश में बाहर गए लोगों को लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौटना पड़ा।

तेजस्वी ने कहा कि ठीक है 15 साल हमलोग सत्ता में रहे। मैं सरकार में नहीं था। तब मैं छोटा था।इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि लालू ने सामाजिक न्याय नहीं किया। लालू ने सामाजिक न्याय किया। वह दौर अलग था। ठीक है 15 साल में हमसे कोई कमी या भूल हुई तो उसके लिए हम माफी भी मांगते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार भी तो 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा था कि पलायन रोक दूंगा, रोजगार देंगे, किसानों की स्थिति ठीक करेंगे। बिहार में चौतरफा विकास होगा। उन्होंने अपना वादा क्यों पूरा नहीं किया? लालू के राज में जन प्रतिनिधियों, गरीबों और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था। कोई भी ब्लॉक ऑफिस चला जाता था तो काम होता था। आज तो मंत्रियों की इज्जत नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बिहार के विकास के लिए क्या किया?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VJ55QX

Post a Comment

0 Comments