Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बाढ़ पीड़ितों को तेजस्वी ने भोजन बांटा, राजद का आरोप- राहत के नाम पर घोटाला कर रही है सरकार https://ift.tt/2WLW6iA

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को दरभंगा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। तेजस्वी ने प्रभावित लोगों को भोजनबांटा और उनका हालचाल पूछा। राजद के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से तेजस्वी यादव की तस्वीर पोस्ट की गई है। राजद ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री और उनके सभी मंत्री अपने घरों में दुबक कर बैठे हैं। लोग कोरोना और बाढ़ से त्रस्त हैं। लोग कोरोना ही नहीं भूख से भी मर रहे हैं। तेजस्वी गरीबों का दुख-दर्द बांटने पहुंचे हैं।

दरभंगा के बाद तेजस्वी मधुबनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार बाढ़ में डूब गया है। नीतीश के आंख के आंसू सूख गए हैं। वह यहां नहीं आएंगे, लेकिन 7 तारीख को अपनी कुर्सी बचाने के लिए वर्चुअल रैली अटेंड करेंगे। नीतीश कुमार की इंसानियत खत्म हो गई है। उनकी अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है। मधुबनी जिले के मधेपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित इलाके में तेजस्वी ने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के बीच पैसे बांटे।

तेजस्वी ने दरभंगा में बाढ़ प्रभावित लोगों से उनका दुख-दर्द भी जाना।

राहत के नाम पर घोटाला कर रही सरकार
दूसरे ट्वीट में राजद ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार राहत के नाम पर घोटाला कर रही है। लाखों लोग हर साल बाढ़ से विस्थापित होते हैं। अपनी जमापूंजी गंवाते हैं। जान-माल और मवेशियों से हाथ धो बैठते हैं। राजद सत्ता में आई तो बाढ़ के स्थायी हल का उपाय होगा।

##
पत्रकारों से बात करते तेजस्वी यादव।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना बांटते नेता विपक्ष तेजस्वी यादव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eNvWCg

Post a Comment

0 Comments