Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रवण कुमार बोले- एक दिन में 5.32 लाख मजदूरों को मिला काम https://ift.tt/2QY4ZCj

ग्रामीण विकास मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे सूबे में बेहतर बिजली, सड़क, पानी देने का काम किया है। सूबे में तेजी से विकास हो रहा है। कोरोना काल में मनरेगा के तहत 2 लाख 23 हजार प्रवासी सहित अन्य श्रमिकों का कैंप लगाकर कार्ड बनाया गया।

एक सितम्बर को मनरेगा में पूरे बिहार में एक दिन में 5 लाख 32 हजार 723 मजदूरों ने काम किया। उन्होंने कहा कि सूबे के 8386 पंचायतों में से 7552 पंचायतों में इस समय मनरेगा द्वारा काम चल रहा है। पूरे बिहार में इन दिनों पौधा लगाने, चेकडैम बनाने, पशु शेड निर्माण, बकरी शेड निर्माण, मुर्गी शेड निर्माण, सुअर शेड निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट, खेल मैदान, तालाब निर्माण, आहर-पइन की सफाई, कुंआ का निर्माण, चापाकल एवं कुंओं के पास सोख्ता का निर्माण सहित अन्य काम में मजदूरों को रोजगार मिल रहा है।

ग्रामीण इलाके में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूर को 90 दिन की मजदूरी मिलती है। राज्य में इस साल मनरेगा से 18 करोड़ मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य था। जिसमें अब तक 10 करोड़ 65 लाख मानव दिवस सृजन किया जा चुका है। इसमें 38 लाख 94 हजार मजदूरों को रोजगार मिला। मंत्री ने कहा कि मनरेगा से इस बार पूरे बिहार में एक करोड़ 13 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य था।

सरकार ने इससे भी बढ़कर पूरे सूबे में एक करोड़ 15 लाख 26 हजार पौधा लगाया। वहीं इन पौधों को बचाने के लिए पूरे बिहार में 3278 चापाकल लगाये गये। नालंदा जिले में तीन लाख 15 हजार 400 पौधे लगाये गये। मंत्री ने कहा कि एक सौ पौधे पर एक वनपोषक रखना था। पृथ्वी दिवस पर पूरे सूबे में तीन करोड़ 47 लाख पौधा लगाया गया। मौके पर मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ETCUK8

Post a Comment

0 Comments