Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार के 80 सेंटरों पर सीबीएसई कंपार्टमेंटल की परीक्षा आज से, सवाल पढ़ने के लिए 15 मिनट समय मिलेगा https://ift.tt/3mGhPUn

सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंटल परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा 29 सितंबर तक चलनी है। पूरे बिहार जोन यानि बिहार और झारखंड में कुल 108 सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें 80 बिहार में है और 28 झारखंड में। कुल 15 सेंटर्स पटना में बनाए गए हैं। पूरे जोन से करीब 34,500 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन केंद्रों को कोविड के सारे गाइडलाइन फॉलो करने हैं।

थर्मल जांच से लेकर मास्क और सेंटर का सेनेटाइजेशन भी परीक्षा से पहले होना है। परीक्षा का समय 10.30 बजे से 1.30 बजे तक है। छात्रों को 9 बजे तक सेंटर पहुंच जाना है। आंसर बुक 10 बजे बच्चों को मिल जाएंगे। उन्हें 15 मिनट का समय सवाल पढ़ने के लिए दिया जाएगा। ठीक 10.30 से वो लिखना शुरू कर पाएंगे। एक कमरे में सिर्फ 12 विद्यार्थी होंगे और उनके लिए दो इनविजिलेटर होंगे। सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखना है।

परीक्षा के दौरान इन निर्देशों का करना होगा पालन

  • अपने साथ पॉकेट हैंड सैनेटाइजर, पारदर्शी 50 एमएल का लेकर आना है।
  • पारदर्शी बोतल में पीने का पानी और हैंड ग्लव्ज पहनकर आना है।
  • विद्यार्थी को अपने नाक और मुंह को मास्क से ढकना है, फेस मास्क पहनें।
  • परीक्षा कमरे में एक दूसरे से किसी भी प्रकार का आदान प्रदान नहीं करना है।
  • फेस मास्क, टिशू आदि को किसी भी बंद कचरे के डब्बे में ही डालना है।
  • एडमिट कार्ड और स्कूल का आइडेंटिटी कार्ड रखें।
  • रेग्युलर विद्यार्थी स्कूल यूनीफॉर्म और प्राइवेट विद्यार्थियों को लाइट रंग के कपड़े पहनने हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आंसर बुक 10 बजे बच्चों को मिल जाएंगे। उन्हें 15 मिनट का समय सवाल पढ़ने के लिए दिया जाएगा। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Y7QEa

Post a Comment

0 Comments