हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस गांव में रविवार को होने वाले केंद्रीयगृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के कार्यक्रम को ले शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रामेश्वर सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं द्वारा चल रहे तैयारी के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर कोरोना वायरस को देखते हुए पार्टी नेताओं व आम लोगों को गमछा देकर सम्मानित किया।
इसके बाद लोगों के बीच मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। उन्होंने लोगों से केंद्रीयगृह राज्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने ने केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही कोरोना वायरस से बचने की अपील किया। कहा कि इससे बचने का एकही मात्र उपाय सोशल डिस्टेेंसिंग है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/324ABN3
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box