Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सेंसेक्स में 131 और निफ्टी में 40 अंकों से ज्यादा की गिरावट, आईटी और मेटल शेयरों में भी बिकवाली, टेक महिंद्रा का शेयर 2% नीचे https://ift.tt/3dYSTn9

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में हल्की बिकवाली है। बीएसई 131.41 अंक नीचे 40,554.09 पर और निफ्टी 39.85 अंक नीचे 11,890.50 स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार के सभी सेक्टर में गिरावट है। निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 1% नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। सुबह बीएसई 35.74 अंक नीचे 40,649.76 पर और निफ्टी 7.05 अंक ऊपर 11,937.40 स्तर पर खुला।

शुक्रवार को बाजार का हाल

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 127.01 अंक ऊपर 40,685.50 पर और निफ्टी 33.90 अंक ऊपर 11,930.35 पर बंद हुआ था। बाजार में आईटी, ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी रही थी। इसमें निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.93% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि बैंकिंग इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में मारुति का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। । जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 2% नीचे बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.25% की बढ़त के साथ 29.66 अंक ऊपर 11,692.60 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52% की बढ़त के साथ 3,453.49 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि डाउ जोंस 0.10% नीचे 28,335.60 पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट में शुक्रवार को ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.29%, फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.20% और जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.82% की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं, एशियाई बाजारों में आज गिरावट है। इसमें जापान का निक्केई इंडेक्स 0.11% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.72% नीचे कारोबार कर रहे हैं।

09:15 AM बीएसई 35.74 अंक नीचे 40,649.76 पर और निफ्टी 7.05 अंक ऊपर 11,937.40 स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: October 26 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mnDcsw

Post a Comment

0 Comments