Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन विधान सभा में बंटे पारू प्रखंड की पंचायतों में 354 मतदान केंद्र, 13 क्लस्टर https://ift.tt/324uYOw

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड में तीन विधान सभा क्षेत्राें की आने वाली पंचायतों में कुल 354 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें पारू विधान सभा क्षेत्र के 121, साहेबगंज के 211 और बरूराज विधान सभा के 22 मतदान केंद्र शामिल हैं। इन बूथों में 9 चलंत बूथ भी बनाए गए। पारू हाईस्कूल बूथ नंबर 12 को आदर्श बूथ बनाया गया है।

पारू चौधरी टोला कन्या विद्यालय को पिंक बूथ बनाया गया है। उक्त बात कि जानकारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि 22 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम 6 बजे और अन्य पर सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। कुल 13 क्लस्टर बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पारू में एसएसबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत 18 सुरक्षा कंपनियाें के 800 सुरक्षा बलाें काे तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सारे बूथों काे सैनिटाइज कराया गया है।

मीनापुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

3 नवम्बर को द्वितीय चरण का होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 2 लाख 74 हजार 275 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 44 हजार 178 पुरूष व 1 लाख 30 हजार 85 महिला मतदाता हैं।

इनके लिए कुल 398 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें उत्क्रमित मवि दाउद छपड़ा पर बने दो बूथ 222 व 222 क को पिंक (महिला) मतदाता के लिए चयनित किया गया है। मॉडल मतदान केंद्र के रूप में उमवि खेमाईपट्टी पर बने तीन बूथ का चयन किया गया है। 120 संवेदनशील, 202 अतिसंवेदनशील, 12 चलंत, 124 नक्सल प्रभावित व 64 मोस्ट क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

मड़वन : 151 मतदान केंद्र और 3 आदर्श बूथ
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को मतदान की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। पूरे क्षेत्र में कुल 151 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 30 जगहाें के बूथ को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। पकड़ी स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में 242, 243, 244 में आदर्श बूथ बनाया गया है।

बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया है। मतदाताओं को दूरी बना कर कतार में लगने के लिए गोल घेरा बनाया गया है। सभी पेट्रोलिंग पार्टी व चुनाव कर्मी अपने-अपने बूथ पर रवाना हो गए। बीडीओ अरशद रजा खान ने बताया कि बूथाें पर मूलभूत सुविधाएं बहाल कर दी गई है।

पीएचसी की ओर से भी मतदान से पहले व मतदान के बाद सैनेटाइज करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों को 12 सेक्टर में बांट दिया गया है। इसको लेकर किसान सलाहकारों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी बूथों पर मतदान से पहले मतदाताओं की आशा व पोलियो कर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसको लेकर हर बूथ पर हेल्थ डेस्क का निर्माण किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पारू में बूथ को सैनिटाइज करवाते बीडीओ संजय कुमार सिन्हा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oRsjRW

Post a Comment

0 Comments