Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले के 5 विस क्षेत्रों में आज मतदान फैसला आपके हाथ, कैसी बने सरकार, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वाेटिंग https://ift.tt/2TNSNpi

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को जिले के 5 क्षेत्रों में मतदान होगा। इनमें कांटी और बरूराज विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वाेटिंग हाेगी। जबकि, मीनापुर, पारू और साहेबगंज विधानसभा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। सोमवार देर रात तक इन क्षेत्रों के लिए बेला स्थित महिला पॉलीटेक्निक मतगणना केंद्र से ईवीएम व वीवीपैट संबंधित पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी जयंत कांत ने मुआयना कर सभी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को सुरक्षा उपायों के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय मापदंडों की जानकारी दी। संवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा। साथ ही वोटरों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

बता दें कि इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 लाख 93 हजार मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्र 2325 हैं जिनमें 10 महिला व 30 आदर्श बूथ हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल की तैनाती की गई है। पारू में सर्वाधिक तीन लाख 13 हजार और मीनापुर विस क्षेत्र में सबसे कम दो लाख 74 हजार मतदाता हैं।

विस क्षेत्रवार नियंत्रण कक्ष

मीनापुर
जिला नियंत्रण कक्ष - 0621- 222 8506
जनरल ऑब्जर्वर - 80 9242 5641
पुलिस ऑब्जर्वर - 860 3033 639

कांटी
जिला नियंत्रण कक्ष - 0621- 2228507
जनरल ऑब्जर्वर - 860 30 33 642
पुलिस ऑब्जर्वर - 860 3033 639

बरूराज
जिला नियंत्रण कक्ष - 0621 -222 85 08
जनरल ऑब्जर्वर - 8603033642
पुलिस ऑब्जर्वर - 860 3033 639

पारू
जिला नियंत्रण कक्ष - 0621 -222 85 09
जनरल ऑब्जर्वर - 860 3073 641
पुलिस ऑब्जर्वर - 860 3033 6 39

साहेबगंज
जिला नियंत्रण कक्ष - 0621 -222 8510
जनरल ऑब्जर्वर - 8603073641
पुलिस ऑब्जर्वर - 8603033 639



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेला स्थित महिला पाॅलीटेक्निक में ईवीएम व कागजात लेने के लिए मतदानकर्मियाें की लगीं कतारें और मुआयना करते डीएम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ixyEz

Post a Comment

0 Comments