मौसम बदलने के साथ अचानक ठंड बढ़ गई है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिससे कंपन बढ़ गई है। ठंड शुरू होने के बाद नवंबर महीने में ही इतनी ठंड पड़ने से लोगों में दहशत है। लोगों को अभी दिसंबर और जनवारी की कडा़के की सर्दी की चिंता सताने लगी है।

इधर ठंड शुरू हो जाने के बाद से सड़कों पर जल्दी ही सन्नाटा पसर जा रहा है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। इधर मौसम में आए बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी देखी जा रही है। सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में इधर तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार लोगों को अभी सचेत रहना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vrzoeh