Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नो इंट्री पर रोका ताे चालक ने आरक्षी पर ट्रक चढ़ा भागने की काेशिश की https://ift.tt/3rjJ5dL

अगमकुआं शीतला माता मंदिर आरओबी पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे नो इंट्री में ट्रक को रोके जाने पर चालक ने आरक्षी को धक्का मार कर भागने का प्रयास किया। घटना में आरक्षी बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक काे जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नो इंट्री होने के बाद भी कुछ ट्रक चालक जबरन ट्रक लेकर शहर की ओर निकलते हैं। बुधवार की सुबह शीतला माता मंदिर आरओबी के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवान रामनाथ यादव ने नो इंट्री में घुस रहे एक ट्रक को रुकने के लिए इशारा किया, तब चालक और तेजी से ट्रक लेकर भागने लगा।

कुछ दूर निकलने के बाद भागने के लिए जब चालक को जगह नहीं मिली, ताे उसने आरक्षी की ओर ट्रक बढ़ा दिया। उस आरक्षी के लिए बचने के लिए जगह नहीं थी। ट्रक आरक्षी के पैर पर चढ़ गया। इस स्थिति को देख चालक ने हड़बड़ा कर और तेजी से भागने का प्रयास किया।

आगे अन्य वाहन और भीड़ होने की वजह से ट्रक निकल नहीं पाया। घटना के बाद आरओबी पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जीरो माइल ट्रैफिक के प्रभारी थानाध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि चालक यूपी निवासी मारूफ अहमद को गिरफ्तार कर अनलोडेड ट्रक को जब्त कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पैर पर ट्रक चढ़ने के बाद इलाजरत आरक्षी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nLQJet

Post a Comment

0 Comments